Site icon Dainik Savera Times

लोकसभा चुनाव को लेकर Congress ने 9 से 15 फरवरी तक टिकट के लिए मांगे आवेदन

शिमला (गजेंद्र) : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की चारों सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश कांग्रेस ने शुरू कर दी है। हिमाचल कांग्रेस द्वारा टिकटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और 9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक पार्टी नेताओं पदाधिकारी में सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्टी टिकट के लिए सादे कागज पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन 15 फरवरी को शाम 5 बजे तक ही कर सकते हैं। कांग्रेस द्वारा टिकट के आवेदन के लिए 10000 की फीस रखी गई है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशांत कपरेट ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है और बीते दिनों दिल्ली में एआईसीसी की बैठक हुई थी जिसमे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थी। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है और अब कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों पर लोकसभा की चारों सीटों पर टिकट के आवेदन मांगे है और 9 से 15 फरवरी तक आवेदन साधे कागज पर आवेदन कर सकते है और आवेदन के साथ दस हजार की राशि भी रखी गई है। कांग्रेस कार्यालय में 15 फरवरी तक जितने भी आवेदन आएंगे उसे पर मंथन किया जाएगा। आवेदन आने के बाद सर्वे भी किया जाएगा और जो उम्मीदवार जीतने की क्षमता रखता हो उसे ही टिकट दी जाएगी।

Exit mobile version