Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने निकली रोष रैली, मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई

Congress took out a fury rally : कुल्लू। देश में नीट पेपर लीक के मामले में कुल्लू कांग्रेस कमेटी की ओर से ढालपुर में एक रोष रैली भी निकाली गई और डीसी कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कांग्रेस-एनएसयूआई ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001047175.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001047125.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001047121.mp4

जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आजाद ने कहा कि जिस तरह से धरने पर बैठे युवाओं के साथ मारपीट हुई है। ऐसे में कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि मारपीट करने वाले जो भी पुलिस कर्मचारी थे। उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा देश की लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में भी इस पर चर्चा की जानी चाहिए, जिससे कि ताकि देश के लाखों युवाओं को न्याय मिल सके। धरने में शामिल जिला कुल्लू एनएसयूआई के अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने बताया कि आज युवा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन केंद्र की सरकार उन पर तानाशाही कर रही है और अब युवाओं के खिलाफ झूठे मामले भी दर्ज किया जा रहे हैं।

युवाओं पर कार्रवाई वापस लेने की मांग

पेपर लीक होने के बाद देश का युवा पहले ही हताशा में डूबा हुआ है और उसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार अपनी मनमानी करने से रुक नहीं रही है। ऐसे में अब कांग्रेस के साथ-साथ एनएसयूआई भी केंद्र सरकार से मांग करती है कि युवाओं के साथ न्याय किया जाए और उनके साथ मारपीट तथा जो झूठे मामले दर्ज हुए हैं। वह भी तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने चाहिए।

Exit mobile version