Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा चुनावों की तर्ज पर दस गारंटियों के साथ नगर निगम चुनावों में उतरेगी Congress

शिमला (गजेंद्र) : दस गारंटियों के सहारे प्रदेश की सता में काबिज हुई कांग्रेस अब नगर निगम शिमला के चुनावों में भी दस गारंटियों के सहारे निगम के चुनावों में जीत का प्लान तैयार कर रही है। इसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में मेनिफेस्टो कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। चुनाव सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 10 गारंटी के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने जा रही है। कांग्रेस इसके अलावा मेनिफेस्टो भी जारी करेगी।

मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में नगर निगम के पूर्व पार्षदों से सुझाव लिए गए हैं। लोगों से सुझावों के लिए ईमेल भी जारी की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सीएम व प्रदेश अध्यक्ष फाइनल टिकट तय होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अच्छा काम कर रही है। नगर निगम चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने फर्जी वोट को लेकर बीजेपी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

Exit mobile version