Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी जयंती, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001155132.mp4

कुल्लू: कुल्लू के ढालपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के लिए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने बताया की हिंदुस्तान की दो महान हस्तियों का जन्मदिवस आज ही के दिन मनाया जाता है। ऐसे में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भी उन्हें याद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों महान शख्सियतों के बताए गए रास्ते पर आज भी सभी सरकारें चल रही है। देश की आज़ादी से लेकर देश के निर्माण और विकास में इनके उसूलो का विशेष महत्व रहा है। सेस राम आज़ाद ने बताया कि महात्मा गांधी के बताए गए कार्यों पर चलते हुए आज भी देश भर स्वच्छता का अभियान जारी है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की ईमानदारी के भी कई किसी मौजूद है, जिनको लेकर इस कार्यक्रम में चर्चा भी की गई है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के सभी लोगों ने प्रण लिया कि सभी लोग महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के बताए गए आदर्शों पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version