Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर के बसारू देवता साहेब के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से हुआ शुरू, हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना

December 25, 2023

रामपुर के बसारू देवता साहेब के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से हुआ शुरू, हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना

रामपुर बुशहर: शिमला जिला के रामपुर बुशहर के बसारा में देवता साहेब बसारू के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है! यह कार्यक्रम आज से शुरू हो चुका है! इस दौरान यहां पर भारी तादाद में क्षेत्र की जनता पहुंच रही है , जो इस ऐतिहासिक व पारंपरिक कार्यक्रम में भाग ले रही है! वही इस दौरान यहां पर क्षेत्र की जाईयों को बुलाया गया है, जो यहां पर पहुंच रही है! इस दौरान मंदिर के कार्यकर्ताओं व देवताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाता है!

वहीं इसके साथ रामपुर वह आसपास के क्षेत्र के 14 देवी देवताओं को इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण भेजा गया है! वह भी आज यहां पर पहुंच रहे हैं वहीं कल शिखा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा! वहीं बता दे की देवता साहेब बसारू के मंदिर में नए मंदिर का निर्माण किया है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है ! इस ऐतिहासिक व पारंपरिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी बुलाया गया है जो कल इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगें!

वहीं इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा सभी तैयारियां की है! यहाँ पर आने वाले लोगों व देवताओं के साथ आने वाले हजारों की तादाद में जनता के लिए खाने व रहने की व्यवस्था की गई है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें