Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पीति में क्योटो से लद्दाख तक 100 किमी लंबी वैकल्पिक सड़क बनने पर विचार कर रहा केंद्र

December 2, 2024

स्पीति में क्योटो से लद्दाख तक 100 किमी लंबी वैकल्पिक सड़क बनने पर विचार कर रहा केंद्र

कुल्लू : दो दिवसीय लाहुल स्पीति प्रवास के दौरान लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लाहुल स्पीति में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रदेश सरकार लाहुल स्पीति में अपने स्तर पर विकास करवाने को प्राथमिकता के आधार पर ले और केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश न करे।

रवि ठाकुर ने सीमा सड़क संगठन के 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी से मुलाकात कर एसकेटीटी (संसारी किलाड़ थिरोट तांदी) और एसकेजी (सुमदो काजा ग्राम्फू) रोड़ के कार्यों का जायजा लिया। जिस पर बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि एसकेजी सड़क मार्ग को चार भागों में बांटा गया है और सड़क के चौड़ीकरण , डगों, पुलियों और ब्लैक सर्फेसिंग का काम जारी है जबकि एसकेटीटी (संसारी किलाड़ थिरोट तांदी) सड़क के चौड़ीकरण का काम जमीन अधिग्रहण के चलते रुका है लेकिन बीआरओ फिलहाल अभी मौजूदा सड़क की सर्फेसिंग का काम कर रहा है।

रवि ठाकुर ने बताया कि एसकेटीटी रोड के लिए 1800 करोड़ का बजट केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अनुमति प्रदान कर चुकी है। रवि ठाकुर ने कहा कि केंद्र द्वारा 3 हजार करोड़ की शिंकुला टनल का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसके बनने से लद्दाख का जांस्कर क्षेत्र बारह महीने देश के अन्य भागों के लिए जुड़ा रहेगा और सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के लिए भी देश को एक सुरक्षित मार्ग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक अन्य 100 किमी वैकल्पिक मार्ग स्पीति के क्योटो से कोजरेक लद्दाख तक बनाने की कार्ययोजना पर काम कर रही है जिससे लेह लद्दाख से देश की राजधानी दिल्ली की कनेक्टिविटी साल के बारह महीने रहेगी। पूर्व विधायक रवि ठाकुर इन दिनों लाहुल स्पीति के दो दिवसीय दौरे पर हैं और पार्टी संगठन के ग्राम केंद्र और बूथ लेबल पर कमेटियों के गठन में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें