Site icon Dainik Savera Times

संविधान दिवस पर सुंदरनगर के सरकारी कार्यालयों में दिलाई गई शपथ, SDM अमर नेगी ने कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

सुंदरनगर: संविधान दिवस के अवसर पर वीरवार को सुंदरनगर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में एसडीएम अमर नेगी ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाते हुए शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा देश के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया।

इसी क्रम में बीडीओ कार्यालय सुंदरनगर व निहरी, रोजगार कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय, आयुष विभाग कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर सहित उपमंडल के विभिन्न कार्यालयों व संस्थानों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ ली।

इस अवसर पर संविधान में निहित मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी दोहरा

📍 Location: Mandi (Mandi)

Exit mobile version