Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur में बारिश के बाद भी मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, अभी भी गिरने के कगार पर कई मकान

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर में मकान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के बाद भी लगातार मकान गिर रहे हैं ओर कुछ गिरने की कगार पर आ गए है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार मकान गिरने की सूचनाए मिल रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बजरोल के गांव भटलम्बर में एक रिहायशी मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय इस घर के भीतर कोई नहीं था। सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने यहां पहुंचकर लोगों को सुरक्षित किया। मकान कैसे गिर गया इसका जायजा लिया।

प्रोफेसर विक्रम राणा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत यह रिहायशी मकान आता था यह मकान विद्या देवी पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह का है। बहरहाल मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और ना ही  जान का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि रिहायशी मकान गिरने ओर जो मकान गिरने की कगार पर आ गए हैं उनकी सूचना प्रशासन को भेज दी गई है।

Exit mobile version