Site icon Dainik Savera Times

भाजपा सोशल मीडिया मंडल सुजानपुर के संयोजक ने किया भाजपा पार्टी हाई कमान का धन्यवाद

सुजानपुर: भाजपा सोशल मीडिया मंडल सुजानपुर के संयोजक दिनेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी मंडल सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि उनके ऊपर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो ने जो विश्वास जताया है और उन्हें दूसरी बार भाजपा सोशल मीडिया मंडल सुजानपुर का संयोजक बनाया गया है इसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व दिया गया है उसको वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया है जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं बताते चलें कि भारत की जनता पार्टी मंडल सुजानपुर द्वारा भाजपा मंडल कार्यकारिणी सोशल मीडिया आईटी सेल शहरी भाजपा कार्यकारिणी सहित तमाम कार्यकारिणियों का गठन करके उनकी घोषणा कर दी गई है जिसके बाद भाजपा मंडल सोशल मीडिया की जिम्मेवारी दिनेश कुमार को दूसरी बार दी गई है।

Exit mobile version