Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में 27 जुलाई को होगा गौ सम्मान कार्यक्रम, राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की उठेगी मांग

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001039483.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001039984.mp4

कुल्लू: गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर 27 जुलाई को कुल्लू के ढालपुर रथ मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

अभियान के तहसील संयोजक डीने राम ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में चल रहे गौ सम्मान अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर करवाकर केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने और देश में चल रहे कत्लखानों को बंद करने की मांग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी मांग को लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। उस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजे गए थे। कुल्लू में भी जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक मांग पहुंचाई गई थी।

डीने राम ने कहा कि 27 जुलाई को सुबह धार्मिक कार्यक्रम के साथ आयोजन शुरू होगा। इसके बाद लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की जाएगी। इसी दिन हिमाचल के दूसरे जिलों में भी ऐसे कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगला बड़ा कार्यक्रम 27 फरवरी को रखा गया है। उनका कहना है कि यदि 15 अगस्त 2027 तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं दिया गया, तो 16 अगस्त 2027 से गौसेवक और संत आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Exit mobile version