Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में सीपीआईएम ने किया एसआईआर का विरोध, कहा- देश में युवाओं के काटे जा रहे वोट

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001151614-1.mp4

कुल्लूः देशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा एसआईआर का विरोध किया जा रहा है। तो वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर लगातार विभिन्न राजनीतिक संगठनों के द्वारा धरने प्रदर्शन भी किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में सीपीएम के द्वारा भी एक रोष रैली का आयोजन किया गया और एसआईआर के विरोध में अपनी आपत्ति भी दर्ज की गई।

सीपीएम के जिला सचिव नारायण सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन के बाद नायब उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटने पर उसके मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। इसलिए एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

नारायण चौहान ने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कीं। वही, रिपोर्ट में ये आपत्तियां मतदाता पंजीकरण, नाम जोड़ने-हटाने, फॉर्म-6 और मतदाता डेटाबेस से जुड़े मामलों को लेकर बताई गई हैं। ऐसे में सीपीआईएम मांग करती है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जल्द से जल्द इस्तीफा लिया जाए।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version