Site icon Dainik Savera Times

टनल निर्माण से मकानों में दरारें, संजौली में लोगों का प्रदर्शन

Cracks in Houses Trigger Sanjauli Protest : शिमला। संजौली में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के चलते मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों ने संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार, एनएचएआई और निर्माण कंपनी से प्रभावित मकानों की समस्या का स्थायी समाधान करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार, एनएचएआई और निर्माण कंपनी से प्रभावित मकानों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शांति विहार और भट्टाकुफर वार्ड के करीब 400 मकान टनल निर्माण के दायरे में आते हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान छह से आठ मकानों में दरारें सामने आई थीं। इसके बाद चार से पांच अन्य मकानों में भी दरारें देखी गईं। इससे लोगों को अपने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।

नगर निगम ने पार्षद नरेंद्र ठाकुर और विनय शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर मंत्री और उपायुक्त के माध्यम से प्रशासन से बातचीत की है। मुख्यमंत्री से मिलने का भी प्रयास किया गया, लेकिन व्यस्तता के कारण सीधी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद लोगों को समस्या के समाधान की उम्मीद है। फिलहाल टनल का अंडरग्राउंड निर्माण कार्य बंद है। निर्माण कंपनी की ओर से मकानों में आई दरारों को भरने का काम किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सरकार और संबंधित विभाग प्रभावित मकानों की समस्या का स्थायी समाधान करें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Exit mobile version