Site icon Dainik Savera Times

राणा क्रिकेट क्लब द्वारा तलियाल ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

शाहपुर उपमण्डल के साथ लगती पंचायत डोल के राणा क्रिकेट क्लब द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तलियाल ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । जिसमें भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।प्रतियोगिता के पहले दिन 10 के करीब क्रिकेट टीमें पहुंची। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यतिथि ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व रिबन काट कर किया।पहला मैच नगरोटा सुरियाँ ए एवं बम डोल की टीम के बीच शुरू हुआ। वहीं क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुलेरिया ने बताया कि क्लब व स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि क्लब के द्वारा समय समय पर खेल कूद गतिविधियां व सामाजिक कार्य करवाए जाते है। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं की ऊर्जा को खेलकूद लगाना मुख्य उद्देश्य है ताकि हमारे युवा भटककर नशे की ओर न जाएं।

Exit mobile version