Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रों में मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, मां वैष्णो देवी के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

March 30, 2023

नवरात्रों में मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, मां वैष्णो देवी के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

कुल्लू (सृष्टि शर्मा): कुल्लू में इन दिनों नवरात्रों में मंदिरों में श्रद्धालुओ की भीड़ लगी हुई है। मां के अलग अलग रूपों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे है। वहीं कुल्लू स्थित वैष्णो माता मंदिर में भी पर्यटक मां के दर्शन करने पहुंच रहे है। नवरात्री में कुल्लू मनाली घूमने आए पर्यटकों ने मां वैष्णो देवी के दरबार में शीश झुकाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुंबई से आए सैलानियों ने बताया की वह कुल्लू मनाली घूमने आए थे। इस दौरान उन्हें मां के मंदिर में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

वहीं गुजरात से आए पर्यटक ने बताया की आज उन्होंने मां के दर्शन किए है और इस मंदिर में आकर उन्हें बेहद शांति मिली। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने बताया की आज उन्हे मां के दरबार में आज का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यहां पेड़ पर धागा बांध कर उन्होंने अखंड सौभाग्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें