Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांगडा नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दर्शनों के लिए हुई श्रद्धालुओ की रौनक

December 25, 2023

कांगडा नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दर्शनों के लिए हुई श्रद्धालुओ की रौनक

कांगड़ा: पर्यटन सीजन के चलते प्रदेश के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ पर्यटन नगरकोट माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर का भी रुख कर रहे हैं। वही आज सोमवार को मंदिर के कपाट खुलते ही बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालू मां के दर्शन कर रहे थे। शनिवार रविवार और सोमवार को बाहरी राज्यों एवं स्थानीय लोगों ने मां के दर्शन किए ।पिछले कुछ दिनों से मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।

बीते दिनों छुट्टियों के चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु मां के दर से शीश नवा रहे हैं। वही मंदिर बाजार सहित अन्य बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिली।मां बज्रेश्‍वरी देवी के प्रति भी लोगों में अथाह आस्‍था है।बता दें कि शरदकालीन नवरात्रो में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन किए। कांगड़ा शहर की तमाम पार्किंग फूल रही, वहीं होटल, गेस्ट हाऊस ,सराय भी फुल रही जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे । जिससे उनके व्यापार में भी इजाफा हुआ है। पर्यटक मंदिरों में दर्शन के बाद धर्मशाला व मैक्‍लोडगंज की में घूमने का आनंद भी उठा रहे रहे है। कांगड़ा के अलावा कुल्लू, मनाली, धर्मशाला और चंबा में भी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है।इसके साथ ही पर्यटकों और दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए उचित व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है । वहीं नए साल को लेकर भी पर्यटन हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें