Site icon Dainik Savera Times

अष्टमी को लेकर नगरकोट माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

कांगड़ा(मनोज कुमार): शीतला अष्टमी व कृष्ण पक्ष की अष्टमी को लेकर नगरकोट माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आस्था का जन सैलाब उमड़ आया।मंदिर के कपाट खुलते ही लंबी-लंबी लाइन मंदिर परिसर में देखने को मिली। लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालु पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ लाइनों में लग कर माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और विधिपूर्वक दर्शन करके मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती मंदिर प्रशासन द्वारा की गई थी। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित उमेश शर्मा ने बताया कि शीतला अष्टमी व कृष्ण पक्ष की अष्टमी को लेकर माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में पीले वस्त्र धारी श्रद्धालुओं का आना जारी है।

उनकी कुलदेवी होने के नाते भी श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए चैत्र महीने के दौरान आते हैं वही 9 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में ईजाफा भी हो सकता है। मंदिर अधिकारी एवम तहसीलदार परविंदर पठानिया ने कहा कि इन दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है, इसलिए मंदिर प्रशासन ने इसके लिए बेहतर प्रबंध किए हुए हैं। आगामी चैत्र नवरात्रों के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Exit mobile version