Site icon Dainik Savera Times

रथ मैदान में दिखी विभिन्न देशों की संस्कृति, विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001193136.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001193134.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001193132.mp4

कुल्लू: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न देशों के कलाकारों ने जहां अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। तो वही भारत के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ढालपुर में चल रहे दशहरा उत्सव में रथ मैदान और कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। ऐसे में चौथी सांस्कृतिक संध्या में लेजर शो और ड्रोन शो का भी प्रदर्शन किया गया। ड्रोन शो में हिमाचल की संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार में आयुष, युवा सेवा एवं विधि मंत्री यादवेंद्र गोमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वहीं लेजर, शोर ड्रोन शो को देखने के लिए रथ मैदान में हजारों लोगों की भीड़ फिर से उमड़ी। इस दौरान विभिन्न देशों के कलाकारों के द्वारा यहां कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि ढालपुर में भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर पहुंचे और वहां पर भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि यादविंद्र गोमा ढालपुर के कला केंद्र भी पहुंचे। जहां पर दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। ऐसे में कला केंद्र में भी हिमाचल और विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।

थाईलैंड से आए कलाकारो का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला आकर उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है और यहां पर उन्होंने अपने देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

मणिपुर से आए कलाकारों का कहना है कि यहां पर उन्हें विभिन्न राज्यों के कलाकारों से भी मिलने का मौका मिला और उनकी संस्कृति को भी समझने का मौका मिला है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में वह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। जिसे यहां पर लोग काफी अच्छी सराहना भी दे रहे हैं।

नेपाल से आए कलाकारों ने कहा कि वह पहले भी भारत के कई राज्यों में अपने कार्यक्रम के प्रस्तुति दे चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में प्रस्तुति देना उनके लिए गौरव की बात है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में वह नेपाल के पुराने गायन, वाद्य यंत्रों के साथ अपने नृत्य की प्रस्तुति करेंगे।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version