Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर ठगों ने महिला के Credit Card से निकाले 61 हजार 699, मामला दर्ज

December 9, 2024

साइबर ठगों ने महिला के Credit Card से निकाले 61 हजार 699, मामला दर्ज

यमुनानगर (ओमपाहवा) : साइबर ठगों ने गांव बिहटा निवासी पूजा देवी के क्रेडिट कार्ड से 61699 रुपए निकाल लिए। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव बिहटा निवासी राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डेंटल लैब टैक्रीशियन का कार्य करता है।

उसकी पत्नी पूजा ने गत सितंबर माह में बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था। कुछ दिन बाद उसकी पत्नी पूजा के मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का फोन आया कि आप अपने क्रेडिट कार्ड से कुछ पैसे खर्च कर लें नहीं आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएगा। उसने 24 सितंबर को क्रेडिट कार्ड से अपनी बाइक में 202 रुपए का पेट्रोल डलवाकर ट्रांजक्शन कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें