Site icon Dainik Savera Times

Morocco के PM को Dalai Lama ने लिखा पत्र, कहा- विनाशकारी भूकंप से हूं दुखी

धर्मशालाः तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मोरक्को के प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह देश में आए विनाशकारी भूकंप से दुखी हैं, जिसमें 2,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और इस बड़ी त्रसदी से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।‘

‘मुझे पता है कि आपकी सरकार भूकंप क्षेत्रों में बचाव और राहत प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह भी खुशी की बात है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भूकंप के बाद सहायता भेज रहा है।‘ उन्होंने कहा, कि ‘इस त्रसदी से प्रभावित मोरक्को के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए, मैंने दलाई लामा के गैडेन फोडरंग फाउंडेशन से बचाव और राहत प्रयासों के लिए दान देने को कहा है।‘ 8 सितंबर की रात को मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के चलते कम से कम 2,122 लोग मारे गए और 2,421 घायल हो गए।

Exit mobile version