मैक्लोडगंज : लंदन में आयोजित एक नीलामी में भारतीय कलाकार कृष्ण कवल द्वारा बनाई गई। 14वें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दुर्लभ तस्वीर 1.52 करोड़ में बिकी है। यह चित्र ब्रिटिश अधिकारी सर बेसिल गोल्ड के संग्रह का हिस्सा था। तस्वीर में 22 फरवरी 1940 को लहासा में आयोजित एक ऐतिहासिक क्षण को दर्शाया गया है। इस दिन चार वर्षीय तेनिजन ज्ञातकों को सर्वोच्च धार्मिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया गया था। यह कलाकृति 40 मूल जलरंगों की दुर्लभ श्रृंखला का हिस्सा है। पूरी श्रृंखला की पेंटिंग 4.57 करोड़ में बिकी हुई है। यह नीलामी 5 जून को हुई थी। इसमें लहासा में 1936-37 के ब्रिटिश मिशन की 1,500से अधिक दुर्लभ तस्वीरें थी। इन तस्वीरों को सात अलग अलग एलबम सिजोया गया था। यह फोटो संग्रह 57 लाख रुपए में बिकी थी। नीलामी में तिब्बती पांडुबिया और दुर्लभ पुस्तकें भी थी।
ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

