Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशनकार्ड आधार संख्या से जोड़ने की तिथि 29 फरवरी तक बढ़ी

February 1, 2024

राशनकार्ड आधार संख्या से जोड़ने की तिथि 29 फरवरी तक बढ़ी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में राशनकार्ड को आधार संख्या से जोड़ने की तिथि 29 फरवरी तक बढ़ायी गयी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशनकार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। इसके लिये ई -केवाईसी की तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यह भी सुुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार ही हो।

उन्होंने किसी कारणवश पंजीकरण न कर सकने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ईकेवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर राशन कार्ड को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जायेगा तथा आधार उपलब्ध करवाने पर ही पुन: शुरू किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थी अपना सक्रिय मोबाइल नम्बर विभाग से सांझा कर खाद्यान्नों से सम्बंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये वे पारदर्शिता पोर्टल अथवा विभागीय बैवसाइट पर स्वयं भी अपना नम्बर अपडेट कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें