Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमीरपुर के गांधी चौक पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच

April 28, 2023

हमीरपुर के गांधी चौक पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच

हमीरपुर: जिला मुख्यालय के दिल कहे जाने वाले अति व्यस्त गांधी चौक पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जब दो युवकों ने दो पहिया वाहन पर बैठे युवकों पर भरे बाजार में दराट, राड और डंडों से हमला कर दिया हमले में दराट के बार से दुपहिया वाहन चालक ने हेलमेट पहन रखा था जो चकनाचूर हो गया जिसके बाद सभी युवा मौके से फरार होने में कामयाब रहे वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुंडा तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि हमीरपुर के गांधी चौक पर भी हमला करने से नहीं चूकते स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इन गुंडों की करतूत दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन शरारती तत्वों की ओर चिन्हित करके कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें