Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांगड़ा के DC ने ठंड-कोहरे को देख स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 3.30 बजे तक किया

January 17, 2024

कांगड़ा के DC ने ठंड-कोहरे को देख स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 3.30 बजे तक किया

हिमाचल प्रदेश के ऊना व मंडी जिले में लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। ऊना का न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मंडी में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं कांगड़ा के जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने ठंड और कोहरे के कारण जिले के इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी और जयसिंहपुर उपमंडल में निजी और सरकारी स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में छुट्टी का समय साढ़े तीन बजे रहेगा।

रविवार रात को इस सीजन में ठंड के बीच रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऊना में न्यूनतम पारा -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। करीब 9 साल बाद ऊना में तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया था। इससे पूर्व साल 2015 में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें