Site icon Dainik Savera Times

व्यास नदी में मिला युवती का शव, गोताखोरों ने किया रैस्क्यू

सुजानपुर: उपमंडल के साथ बहती व्यास नदी में गत दिन एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण उस दिन शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। गुरु वार को पंचायत आलमपुर की सुनील गोताखोर टीम के तीन सदस्य देबू, सोनी और विजय ने शव की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशासन की ओर से भी एक विशेष टीम बुलाई गई थी, लेकिन स्थानीय गोताखोरों के प्रयास सफल रहे। तीनों युवकों ने नदी के मध्य ट्यूब पाइप के सहारे खोज अभियान चलाया और कुछ देर बाद थाना सुजानपुर के अंतर्गत गांव बुल्ली लोगनी के पास नदी किनारे शव बरामद कर लिया।

मृतका की आयु लगभग 23 से 25 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार युवती तीन मार्च से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चौकी आलमपुर में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश धीमान ने बताया कि आगे की कार्रवाई चौकी आलमपुर के अंतर्गत की जा रही है।

Exit mobile version