
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनके नाक और मुंह पर चोटें आई हैं। फिलहाल, बंबर ठाकुर अस्पताल में भर्ती हैं। बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंडी-मांडवां में चंडीगढ़-मनाली एनएच (Chandigarh-Manali NH) पर कांग्रेस के महासचिव बंबर ठाकुर (Bamber Thakur) पर कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। घायलवस्था में बंबर ठाकुर को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले की स्वयं जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमले के सिलसिले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है और आगे की जांच जारी है।
घटना को लेकर कांग्रेस नेता के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ठाकुर को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले गए। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पूर्व विधायक पर हमले की ंिनदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...