Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

SFI के गुंडों के द्वारा Government Girls College में छात्रों पर किया जानलेवा हमला

March 4, 2023

SFI के गुंडों के द्वारा Government Girls College में छात्रों पर किया जानलेवा हमला

शिमला (गजेंद्र) : आज राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में एक बार फिर छात्र गुटों में हिंसा हुई। कहने को तो यह कन्या महाविद्यालय है लेकिन आज यहां एसएफआई के गुंडों के द्वारा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं पर जानलेवा हमला किया गया। वैसे तो शिमला का पुलिस प्रशासन सुदृढ़ कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की बडे बडे दावे करता है, लेकिन इनकी पोल तो तब खुली जब दिन दिहाड़े हाथों में डंडे, रोड़, दराट लिए एसएफआई के बाहरी गुंडे नशे में धुत होकर कन्या महाविद्यालय में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, गालिग्लोज करते हैं और उन पर जानलेवा हमला करते हैं। यही नहीं एसएफआई के गुंडों द्वारा कुछ छात्राओं को दो तीन किलोमीटर तक रोड़ों और डंडों से मारते हुए पीछा किया गया। इस सब से पूरे महाविद्यालय में तनाव का माहोल है और कुछ छात्राएं अभी भी आईजीएमसी में भर्ती हैं। हैरानी की बात है की वहां पढ़ रही एसएफआई की छात्रा कार्यकर्ता भी रोड और डंडों से महाविद्यालय की छात्राओं पर हमला करती रहीं।

घटनास्थल पर मौजूद अभाविप की प्रांत कार्यकारणी सदस्य पर्वी बस्टा ने बताया की आज दोपहर कॉलेज में कुछ छात्रा कार्यकर्त्ता कॉलेज गेट के पास मोमोज खा रहीं थी कि इसी बीच कुछ एसएफआई के आउटसाइडर्स छात्र कार्यकर्ता शराब के नशे में एसएफआई छात्रा कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर आते हैं और वहां पर छात्राओं के साथ छेड़ छाड़, आंख मरना और अभद्र इशारे करना शुरू करते हैं और फिर छूने की कोशिश करने लगे, जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दराट, रोड़ व डंडो से उन छात्राओं पर हमला कर दिया। इस हमले में तकरीबन एक दर्जन छात्राओं को गंभीर चोट आई और कुछ घायल छात्राएं आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। इस सब में एसएफआई के अनिल ठाकुर, सुशील, पवन, नीतीश राजटा, आशीष, रमन, प्रिया, भावना, मोनिका, प्रियंका, अंकिता, आइना, कमल डोगरा, वीना, अंजली, पीहू, विनस, किरण, प्रेरणा, साक्षी, दीक्षा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने छात्राओं पर जान लेवा हमला किया।

यह घटना शिमला में महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता है ,जब दिन के उजाले में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद महाविद्यालय की छात्राएं सहमी हुई हैं और तनाव में भी हैं। पर्वी ने कहा कि एसएफआई को कन्या महाविद्यालय में बैन किया जाए और आउटसाइडर्स गुंडों पर भी कड़ी कानूनी कार्यवाही हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें