Site icon Dainik Savera Times

पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सुक्खू से की भेंट

शिमला: हिमाचल प्रदेश बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।

उन्होंने कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में बीते माह नवंबर में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version