Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली से अंब-एंदौरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

June 3, 2026

दिल्ली से अंब-एंदौरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के ऊना के अंब-एंदौरा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22448) का रूट बदला गया है। बुधवार को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

अंबाला–दिल्ली सेक्शन पर मरम्मत कार्य

उत्तर रेलवे अंबाला–दिल्ली सेक्शन पर तकनीकी और मरम्मत कार्य कर रहा है। इस कारण 30 मई से कई ट्रेनों को रद्द या वैकल्पिक मार्ग पर चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई है।

परिवर्तित मार्ग और संभावित देरी

अब यह ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन से वाया सहारनपुर जंक्शन, मेरठ शहर और गाजियाबाद जंक्शन होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन के निर्धारित समय से देर से पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

ट्रेन का समय सारिणी

अंब-अंदौरा से दिल्ली के लिए प्रस्थान: दोपहर 1:00 बजे

नई दिल्ली पहुंचने का समय: शाम 6:25 बजे

नई दिल्ली से वापसी प्रस्थान: सुबह 5:50 बजे

अंब-अंदौरा पहुंचने का समय: सुबह 11:05 बजे

ट्रेन मंगलवार को नहीं चलती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें