Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस ने रोहड़ू से गिरफ्तार किए 3 कांग्रेस वर्कर, हिमाचल पुलिस ने छुड़वाएं

February 25, 2026

दिल्ली पुलिस ने रोहड़ू से गिरफ्तार किए 3 कांग्रेस वर्कर, हिमाचल पुलिस ने छुड़वाएं

हिमाचल डेस्कः दिल्ली पुलिस ने शिमला के रोहड़ू से 3 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के सिलसिले में की गई।

ये भी देखें :-

वहीं, सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें छुड़ा लिया। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल पुलिस की टीम धर्मपुर में तैनात हो गई थी और शिमला की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ शिमला ले गई।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि, अधिकारी इस मामले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं और इसे नियमित प्रक्रिया बता रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया है। उन्हें अब चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध करार दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश पुलिस को तीनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जो कि आवश्यक प्रक्रिया का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें