Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली की हवा हुई जहरीली…प्रदूषण से हुआ हाल बेहाल, शिमला की तरह रुख कर रहे पर्यटक, पहाड़ों में लगा लोगों का जमावड़ा

हिमाचल : देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से हवा बहुत ही जहरीली हो गई है। वही अब छुट्टियों में लोग राहत पाने के लिए पहाड़ो का रुख कर रह है। दिल्ली के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में एयर क्वालिटी बहुत बेहतर है। एक तरफ जहां दिल्ली सहित अन्य शहरों में हवा बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन हिमाचल में इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला है। हिमाचल के शहरों में वायु गुणवत्ता काफी बेहतर है।

दिल्ली सहित मैलानी क्षेत्र से काफी ज्यादा में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं शिमला में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है और यहां के सुहावने ने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। शिमला में मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है। शिमला पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।

लोगो ने काफी ज्यादा पटाखे जलाए है। जिससे दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो गई है। वहां पर सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन शिमला में रहने का प्लान बनाकर आए हैं और यहां पर मौसम काफी सुहाना बना हुआ है दिल्ली में अभी भी तापमान काफी ज्यादा है लेकिन शिमला में मौसम काफी अच्छा बना हुआ है सुबह शाम यहां पर काफी ठंड भी है।

Exit mobile version