
Demand to roll back fee hike; warning issued : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों छात्रों की मांगों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभियान चलाए हैं। ऐसे में प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू की ओर से उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला कुल्लू के जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रमुख 4 मांगे रखी गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाएं। डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाएं। चौधरी सावन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाएं। हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांगें शामिल हैं। इन प्रमुख मांगों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला कुल्लू का कहना है कि यदि जल्द से जल्द इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र रूप धारण करेंगी,जिसकी ज़िम्मेवार प्रदेश सरकार स्वयं रहेगी।