Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : सुंदर ठाकुर

March 31, 2023

देश में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : सुंदर ठाकुर

कुल्लू (सृष्टि ) : देश भर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और भाजपा जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दबाव डाल रखी है। वह दबाव काम नहीं करेगा, बल्कि देश की जनता का साथ राहुल गांधी को अब भी मिल रहा है।ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में डेमोक्रेटिक सेटअप पर कुठाराघात हो रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाह है और भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है। देश में हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाकर राजनीति करना चाहती है।

सुंदर ठाकुर ने कहा कि इस नफरत को खत्म करने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की थी और चार हजार किलोमीटर यात्रा की हैं। अब बीजेपी के द्वारा राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोसेस चलाया गया हैं। जब से राहुल गांधी ने पूछना शुरू किया कि मोदी जी अदानी आपके है कौन तो इस आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी पर रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोसेस चलाया गया है।। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने इसके बाद कई सवाल पूछे कि अदानी की कंपनी को 20 हजार करोड़ कहां से मिले और यह पैसे किसके हैं। जब ऐसे सवाल राहुल गांधी पूछने लगे तो मोदी ने उनकी आवाज को दबाने के लिए उनकी आबाज को बंद करने के लिए देश की न्यायपालिका को भी प्रो एक्टिव किया।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने केस किया था उसने केस बापस लेने को कहा थाा। लेकिन यकायक उस व्यक्ति को पकड़कर लायाा। फिर से केस करवाया और एक हप्ते में फैसला सुनाया गया और फिर 24 घण्टों में राहुल को लोकसभा की सदस्यता से बाहर कर दिया। लेकिन भाजपा का यह षड्यंत्र बिल्कुल भी काम नहीं करेगा और आने वाले समय में भाजपा को इस षड्यंत्र का खामियाजा भी भुगतना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें