Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर दत्तनगर मे किया प्रदर्शन, कहा घाटे का सौदा बना पशुपालकों को दूध पैदा करना

July 31, 2023

दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर दत्तनगर मे किया प्रदर्शन, कहा घाटे का सौदा बना पशुपालकों को दूध पैदा करना

मीनाक्षी (रामपुर बुशहर): हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के आह्वान पर दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर दत्तनगर मे प्रदर्शन किया गया ! इस दौरान 8 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश सरकार को दिया गया। इस प्रदर्शन को हिमाचल किसान सभा के महासचिव डॉ ओंकार शाद, दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद, सहसंयोजक दिनेश मेहता,किसान सभा जिला महासचिव पूरण ठाकुर व प्रेम चौहान ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय मे सरकार की गलत नीतियों के कारण दूध पैदा करने वाले किसान बहुत दुखी हैं, उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारें प्रदेश में आज से पहले और जो वर्तमान में सरकार हमारे प्रदेश में है इन सरकारों ने आजतक कोई स्थायी नीति दूध वालों के लिये नही बनाई है! जिस कारण दूध उत्पादन भी घाटे का सौदा बन रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भी सरकार द्वारा मिल्क फेडरेशन व निजी कंपनियों द्वारा किसानों को 22 रुपये से लेकर 30 रुपये तक दूध का दाम प्रति लीटर लिया जाता है,फीड,दवाई व चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं! जिससे कि दूध को पैदा करने की लागत दिनप्रतिदिन बढ़ रही है! जिससे कि दुग्ध उत्पादकों को अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ दुग्ध उत्पादकों को दूध की पेमेंट भी समय पर नही मिल रही है ! पेमेंट का कोई निश्चित समय ना होने के कारण पेमेंट का भुगतान 20 तारीख के बाद ही होता है! जिससे कि इन पर दोहरी मार पढ़ रही है।

वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से वायदा किया था कि हमारी सरकार सत्ता में आने के बाद 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदेगी।जो केवल चुनावी घोषणा बन कर रह गयी है इस सरकार ने तो बजट में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नही की है जबकि हर साल बजट मे दो तीन रुपये की बढ़ोतरी होती थी।जिससे साफ जाहिर होता है कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।

उन्होंने कहा कि जो पशु औषधालय ग्रामीण क्षेत्र मे खोले गए हैं वहां पर डॉक्टर के पद खाली पड़े हुए हैं कई पशु औषधालय मैं तो ताले लटके हुए हैं जिस कारण भी लोगों को गाय मे समय पर टीका ना लगने से गाय भी खराब हो रही है।

हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ प्रदेश सरकार से मांग करता कि दूध का दाम कम से कम 40 रुपया प्रति लीटर किया जाए,दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले दी जाए,सभी सोसाईटियों मे दूध की गुणवत्ता को मापने के लिये टैस्टिंग मशीन लगाई जाए ताकि दूध की गुणवत्ता को सुधारा जा सके,पशु औषधलय मे सभी खाली पद भरे जायें,पशु आहार पर सब्सिडी दी जाए,दूध को इकट्ठा करने के लिये नए चिल्लिंग प्लांट खोले जायें,दत्तनगर मे मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोला जाए ताकि यहां के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार इस आठ सूत्रीय मांग पत्र पर समय पर बातचीत नही करती व दूध उत्पादकों के लिए कोई नीति नही बनाती तो 14 अगस्त को निरमण्ड, रामपुर,आनी,ननखड़ी,नारकण्डा,करसोग व भावानगर मे प्रदर्शन किए जायेंगे।

इस प्रदर्शन में काकू कश्यप, कृष्णा राणा,कश्मीरी लाल,परस राम,किशोरी लाल,हरविंदर,दुर्गा नंद,कपूर,सुरमा देवी,मान दासी,हरदयाल,अनिता,,शीला,उषा,लीला देवी,आशा देवी,ललिता देवी,देव राज,किमता देवी,कौशल्या देवी,सुमित्रा, मीरा देवी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें