Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम : उपायुक्त

August 5, 2024

अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम : उपायुक्त

नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 35 स्टोन क्रशर क्रियाशील है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टोन क्रशरों को निरंतर निरिक्षण कर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी स्टोन क्रशर अवैध रूप से कार्य न कर रहा हो।

उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन/ अवैध ढुलान करने वालों के खिलाफ 350 मामले दर्ज किए गए जिसमें 18 लाख रूपये जुर्माने के रूप में वसूले गए जबकि खनन विभाग द्वारा 102 मामले दर्ज किए गए जिनमें 50 मामलों में 8 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम के लिए संबधित विभाग कारगर कदम उठाएं उन्होंने राजस्व, पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारीयों को जिला में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर गश्त व निगरानी रखने तथा अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब को निर्देश दिए की वह अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन, पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन करें ताकि पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन/अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाया जा सके। जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए खनन विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती सहित राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें