Site icon Dainik Savera Times

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मन्दिर में टेका माथा

शारदीय नवरात्रे के छठे दिन शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचे यंहा मन्दिर माथा टेकने से पहले उन्होंने ऑनलाइन ग्यारह सौ रुपए वाला सुगम दर्शन पास बनबाया जिसके बाद ई व्हीकल में बैठकर वे चिन्तपुर्णी मन्दिर की लिफ्ट तक पहुंचे।जंहा एस डी एम अम्ब मन्दिर अधिकारी और पुजारियों ने उनका स्वागत किया।चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचने पर डिप्टी सी एम ने मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना और पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा के कहने पर मन्दिर हवन कुंड में हवन भी डाला।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को एस डी एम अम्ब विवेक महाजन व मन्दिर स्टाफ ने माता रानी की फोटो भी भेंट स्वरूप प्रदान की।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी मन्दिर आने वाले श्रदालुओं को यंहा बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके लिए सरकार सभी मंदिरों को भव्य व सौन्द्रीयकर्ण बनाने का प्रयास कर रही है और चिंतपूर्णी मन्दिर में बड़े मंदिरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।इस मौके पर एस डी एम अम्ब विवेक महाजन,डी एस पी अम्ब वसुधा सूद,मन्दिर अधिकारी अजय मण्डयाल,ए सी एफ कुलदीप कुमार,पूर्व प्रधान तिलक राज कालिया,विक्रांत सूद,रोहित कालिया मौजूद रहे।

Exit mobile version