Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर के बाहर टहलते हुए गिरे डिप्टी CM Mukesh Agnihotri, IGMC में करवाया दाख़िल

March 28, 2023

घर के बाहर टहलते हुए गिरे डिप्टी CM Mukesh Agnihotri, IGMC में करवाया दाख़िल

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज शाम घर के बाहर टहलते हुए फिसलकर गिर पड़े। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, जहां पांच टांके लगाने पड़े हैं। चोटिल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि डिप्टी सीएम स्वस्थ हैं। चोट लगने की वजह से उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं। इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें