Site icon Dainik Savera Times

सरकाघाट विधानसभा में Deputy CM Mukesh Agnihotri ने करोड़ों रुपए की जलशक्ति परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सरकाघाट (गजेंद्र) : सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना बलद्वाडा़, भदरोता और गोपालपुर ग्राम समूह के लिए 2.00 एमएलडी क्षमता के जल संसाधन संयंत्र क्षेत्र निर्माण का शिलान्यास व उपमंडल भद्रवाड की विभिन्न पेयजल योजना के स्त्रोत सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

ग्राम पंचायत रखोटा में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकतर लोगों की समस्याओं का निवारण किया। इस मौके सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश में मोदी सरकार बिल्कुल गुल रही जो भी आज तक काम हुए हैं वो कांग्रेस की सरकार ने ही किए हैं उन्होंने इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं के कार्यों को गिनवाने के लिये उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।

वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनहित के सभी कार्यों को प्राथमिकता दी है और जो भी काम किए वो पक्के किए ताकि उन कामों को और सरकार के नेता न बदल सके। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी लोगों को बताया कि डा मनमोहन और मोदी के कार्यों को देखकर मतदान करें।

वहीं इस मौके पर सरकाघाट कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर की मांगों पर उपमुख्यमंत्री ने सरकाघाट बस डिपो में 2 नए बस रुट और 16 पंचायतों के सभी महिला मंडलों को 5-5 हजार रुपए दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए अकेले जलशक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां की जाएगी। उन्होंने कहा इनको मिलाकर मार्च तक सरकार द्वारा 20 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है वही उन्होंने क्षेत्र की शक्तिपीठ नवाही माता मंदिर के लिए 25 लाख रुपया देने की घोषणा की हैं।

Exit mobile version