Site icon Dainik Savera Times

उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलवाई मतदान की शपथ

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई। सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक सू़क्ष़्म शपथ कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुये सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version