ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार हैं। उनके अनुभवों से हम अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

