Site icon Dainik Savera Times

उपायुक्त ने रा.प्रा.पा. छात्रा नाहन के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

नाहनः (अमित शर्मा )। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला (छात्रा) नाहन में स्थापित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मतदान हेतु की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा भी लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने इस अवसर पर बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के अनुरूप मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला की पांचो विधानसभा क्षेत्रों की सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने उप मंडल मुख्यालयों में पहुंच गई है और निर्धारित तिथि को ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य मतदान समग्री सहित सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए जीपीएस युक्त वाहनों में रवाना होंगी। उपायुक्त ने इस अवसर पर स्कूल में चल रहे पठन-पाठन कार्य का भी जायजा लिया। सुमित खिमटा विद्यालय में चल रही मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिये जा रहे दोपहर के भोजन की जांच भी की।

Exit mobile version