Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपायुक्त Torul S. Raveesh ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का किया दौरा

December 21, 2024

उपायुक्त Torul S. Raveesh ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का किया दौरा

Torul S. Raveesh : उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने शुक्र वार को एकीकृत महिला पुनर्वास केंद्र भुंतर की प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में 27 लाख 61 हज़ार की लागत से ओपीडी भवन का निर्माण किया जा गया है। उन्होंने इस भवन में ओपीडी सेवाओं को शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले मरीजो को ओर बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

उपायुक्त ने यहां पर सफाई कर्मचारियों सहित आवश्यक स्टाफ की तैनाती करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए तथा पुरु ष नशा मुक्ति केंद्र में भी मरम्मत सहित बाउंड्री वाल की भी मरम्मत करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने यहां पर बालीवाल कोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए ताकि रोगियों के लिए खेलने की भी व्यवस्था हो सके। उन्होंने वर्षा में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए परिसर तथा मुख्य निकासी के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने पहला एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र (आईडीपीआरसी) स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार 2024 से सम्मानित किए जाने पर पूरी टीम को बधाई भी दी । राज्य में महिलाओं में बढ़ती नशे की समस्या के समाधान के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी (आरसीएस) द्वारा यह पहल की गई थी। उपायुक्त ने पुलिस विभाग से भी जिले के राफ्टिंग तथा पैराग्लाइिडंग स्थानों पर समय समय पर ड्रग टेस्ट करने के भी निर्देश दिए।

बैठक की कार्यवाही का संचालन रेडक्रॉस समिति के सचिव विनोद कुमार मोदिगल ने किया। बैठक में सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पवार, डॉ सत्यव्रत वैद, डीएसपी राजेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें