Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरोली हल्के के पुबोवाल पंचायत के उप प्रधान संदीप सिंह साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

November 6, 2024

हरोली हल्के के पुबोवाल पंचायत के उप प्रधान संदीप सिंह साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

ऊना: हरोली हल्के के पुबोवाल पंचायत के उप प्रधान संदीप सिंह बुधवार को साथियों सहित बाबा संतोष दास जी की अध्यक्षता में भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। संदीप सिंह अपने साथियों के साथ गोंदपुर जयचंद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिले, उनके साथ लंबी चर्चा हुई और संदीप सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया और कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का ऐलान किया, जिस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संदीप सिंह व उनके साथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा संतोष दास जी लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और लगातार उनका सहयोग मिला है और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में सदैव आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रसन्नता का विषय है कि पुबोबाल के कर्मठ उप प्रधान संदीप सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनका पूरा सम्मान होगा ।उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह प्रसन्नता का विषय है ,परिवार बड़ा है ।उन्होंने कहा कि हमें हरोली के विकास को आगे बढ़ाना है, हरोली हमारा परिवार है ,यहां दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सदैव काम किया है और आगे भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हरोली को बेहतर बनाना है इसके लिए सबको साथ लेकर के हमें चलना है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सब एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि सबके सुझावों का स्वागत है ।उन्होंने कहा कि हर गांव ,गरीब ,खेत की सेवा करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि लगातार फील्ड में हम जनता से संपर्क करते हैं और विकास को कभी भी पीछे नहीं होने दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं । मुकेश ने कहा कि पुलिस के तंत्र को मजबूत किया गया है, प्रशासनिक कार्यालय मजबूत हुए हैं, पानी के समस्या को हल किया जा रहा है। बिजली की समस्या को हल किया जा रहा है, सड़क, गलियां व रास्ते पक्के किया जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली को विकास में और आगे बढ़ाया जाएगा ।।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें