Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सह परिवार सहित मां के दर शीश नवाया

December 20, 2023

विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सह परिवार सहित मां के दर शीश नवाया

कांगड़ा (मनोज): नगर कोट माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सह परिवार सहित मां के दर शीश नवाया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा ने विधिवत् पूजा अर्चना करवा कर उन्हे इतिहास बारे जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ मुनीष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक हिमाचली, पार्षद सौरभ चौधरी, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, जेई विजय कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होनें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो यह भी जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरे कर्तव्य एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहां कि सदन की कार्रवाई अगर हमें चलाने में अपने मधुर संबंधों का भी इस्तेमाल करना पड़ा तो वह भी किया जाएगा क्योंकि हमारे जो संबंध है वह सबसे पहले है और बहुत अच्छे हैं तो निश्चित है कि और हम दोनों तरफ एक समान सदन की कार्यवाही को गति देंगे। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हे माता की फोटो एवं शिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें