शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (हिमफेड) ने देसी घी के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए इसके दाम में प्रति लीटर 70 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 नवंबर से लागू हो गई हैं। अब शुद्ध गाय का देसी घी 750 रुपये प्रति लीटर के पाउच पैक में उपलब्ध होगा, जबकि टिन पैक की कीमत 760 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।
कितना था पहले दाम?
कीमत बढ़ने से पहले घी 680 रुपये प्रति लीटर (900 ग्राम पैक) में बेचा जा रहा था। फेडरेशन ने बेस प्राइस को बढ़ाकर लगभग 694 रुपये कर दिया है। इसके बाद 5% जीएसटी और 10% व्यापारी मार्जिन जोड़कर अंतिम उपभोक्ता कीमत तय की गई है।
GST कम हुआ, लेकिन बेस प्राइस बढ़ा
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में GST दरों में संशोधन किया गया था, जिसके बाद दूध, पनीर और घी पर टैक्स घटाया गया है। लेकिन हिमफेड द्वारा बेस प्राइस बढ़ाए जाने के चलते घी के दाम कम होने के बजाय बढ़ गए हैं। हालांकि दूध और पनीर की नई दरें पहले की तुलना में कम हुई हैं।
ये भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दाखिल की चार्जशीट
150 से अधिक बिक्री केंद्रों में लागू नई दरें
राज्य भर में हिमफेड के 150 से ज़्यादा बिक्री केंद्रों पर ये नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। ढगवार मिल्क प्लांट के प्रबंधक अखिलेश पराशर ने पुष्टि की कि 15 नवंबर से गाय के शुद्ध देसी घी की नई दरें प्रभावी हो गई हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...