Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के भूतनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

August 10, 2026

कुल्लू के भूतनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

कुल्लूः श्रावण मास महादेव को अति प्रिय माना जाता है। ऐसे में इस महीने में सोमवार के दिन का अधिक महत्व रहता है। श्रद्धालु बढ़ी संख्या में सोमवार के दिन महादेव के अलग अलग मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे है और शिवलिंग का जलाभिषेक कर महादेव को प्रसन्न कर रहे है। कुल्लू के भूतनाथ मंदिर में भी सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु का तांता देखने को मिल रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक कर भक्तगण शिव कथा का भी श्रवण कर रहे है।

भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव के मंदिर पहुंची महिला श्रद्धालु किरणा ने बताया कि वह भी महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर आई है। ऐसे में दूध, दही, शहद से बने जल से महादेव का जलाभिषेक कर रहे है। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ बेहद भोले है जिनसे मनोकामना प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है।

वहीं, मंदिर पहुंची नीरजा ने बताया कि वह सावन के महीने में हर सोमवार को व्रत रखती है। ऐसे में महादेव की पूजा करने के लिए यहां मंदिर पहुंची है। यहां महादेव की पूजा अर्चना पर अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। संगीता ने बताया कि वह मूलतः पांगी की रहने वाली है लेकिन कुल्लू में पढ़ाई कर रही है। ऐसे में हर दिन वह भूतनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन करने आती है। उन्होंने बताया कि तनाव होने पर वह मंदिर आकर महादेव के दर्शन करती है जिससे उन्हें सुकून मिलता है। ऐसे में सावन के महीने में शिव मंदिर आना और भी बेहतरीन लगता है।

उर्मिला ने बताया कि वह कुल्लू की ही रहने वाली है। सावन के महीने में वह भूतनाथ मंदिर आकर शिव के दर्शन प्राप्त करने आती है। उन्होंने बताया कि उस मंदिर में साक्षात शिव विराजमान है। मनीषा भारती ने बताया कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। सावन के महीने में जन्म महीना होने से यहां महीना शिव के प्रति भक्ति के लिए और महत्वपूर्ण बन जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी महादेव से कामना रहेगी कि घाटी में आपदा से लोगों की रखा करे और शान्ति बनाए रखे।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें