Dainik Savera Times

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे कांगडा के 5 श्रदालु पत्थर की चपेट में आए, एक गंभीर रूप से घायल व चार की हालत खतरे से बाहर

भरमौर: विश्व -विख्यात पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे कांगड़ा के पांच श्रदालु पर बुधवार सुबह 9 बजे के करीब धनछो दुनाली पुल के समीप पत्थर गिरने से घायल हो गए। जिसमें एक महिला श्रद्धालु सृरिष्टा देवी पत्नी अश्वनी कुमार गांव व डाकघर इच्छी तहसील व जिला कांगडा उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुई। जिसका भरमौर हस्पताल में उपचार करने के बाद उसे चंबा रैफर कर दिया गया। दूसरी महिला कृष्ण लता पत्नी रणजीत वी पी ओ जमानाबाद तहसील व जिला कांगडा उम्र 40 वर्ष उसे भी घायल अवस्था में भरमौर हस्पताल से उपचार मिलने के पश्चात चंबा रैफर कर दिया गया। तीसरी महिला विद्या देवी पत्नी प्रताप चंद वी पी ओ वृदांवन तहसील पालमपुर उम्र 65 वर्ष इसे भी घायल अवस्था में भरमौर हस्पताल में उपचार मिलने के पश्चात चंबा रैफर कर दिया गया।

चौथा घायल साहिल कौंडल पुत्र अश्वनी कुमार उम 24 वर्ष वी पी ओ इच्छी तहसील व जिला कांगड़ा का भरमौर हस्पताल में ही उपचार चल रहा है व पांचवां घायल सुनील कुमार पुत्र हरवंश वी पी ओ मटरेड धर्मशाला उम 40 वर्ष का भी घायल अवस्था में भरमौर हस्पताल में ही इलाज चल रहा है। कार्यवाहक अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया की बुधवार सुबह पंचायत प्रधान हडसर रजनी शर्मा द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एन डी आर एफ की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया व गंभीर रूप से घायल महिला को स्ट्रेचर पर लेटा कर व अन्य घायलों को भी तुंरत हडसर मुख्य सडक मार्ग तक पहुंचाया उसके बाद स्वास्थ्य विभाग भरमौर की एम्बुलेंस द्वारा उन्हें तुरंत भरमौर हस्पताल पहुंचाया गया।

Exit mobile version