Dhalpur School Shines in U-14 Major Games : कुल्लू। ढालपुर मैदान में आयोजित अंडर-14 मेजर गेम्स में ढालपुर स्कूल के खिलाड़ियों ने फुटबॉल और बास्केटबॉल में पहला स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पहली बार आयोजित लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में काईस स्कूल विजेता रहा और ढालपुर स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हैंडबॉल की प्रतियोगिताओं में भी ढालपुर स्कूल की टीमों ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जबकि डीपी असीम राणा और पीईटी रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। इसमें ढालपुर स्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया तो वही हिडब स्कूल बंजार दूसरे स्थान पर रहा। वही फुटबॉल में भी पहला स्थान हासिल किया और बजौरा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वही हैंडबॉल में भुट्टी स्कूल पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रहा और ढालपुर स्कूल को दूसरा स्थान मिला।
पहली बार आयोजित हुई लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में काईस स्कूल में पहला स्थान हासिल किया और ढालपुर स्कूल की लड़कियों की टीम दूसरे स्थान पर रही। हैंडबॉल में पिप्लागे स्कूल फर्स्ट और ढालपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में रायसन पहले स्थान और ढालपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। ढालपुर स्कूल की प्रिंसिपल नीलम कपूर सूद ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर उनका मनोबल बढ़ाया। स्कूल के डीपी असीम राणा और पीईटी रविंदर कुमार ने छात्र छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की तारीफ की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...