Site icon Dainik Savera Times

धर्मशाला में IPL मैच पर बारिश का साया, IMD ने किया अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

dharamshala stadium weather

dharamshala stadium weather

हिमाचल डेस्कः धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 14 मई शाम साढ़े 7 बजे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL मैच होने वाला है। हालांकि, वर्षा और तेज हवाओं की आशंका से मैच प्रभावित हो सकता है। बुधवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे टीमें प्रैक्टिस भी नहीं कर पाईं। मौसम विशेषज्ञों ने शाम को बारिश और हवाओं का अनुमान जताया है, लेकिन मैच सफलतापूर्वक हो सकता है। यह स्टेडियम में IPL का दूसरा मैच होगा।

ये भी पढ़ें :-

अगले चार दिन तेवर दिखा सकता है मौसम

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा। बुधवार को रोहतांग सहित सभी दर्रों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि मनाली घाटी में हल्की बारिश दर्ज की गई। पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया, खासकर कोकसर से 5 किमी दूर ग्रांफू स्नो पॉइंट पर, जहाँ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

16 मई तक आंधी-वर्षा-बिजली का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 मई तक कई जिलों में आंधी, वर्षा, बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 14 से 16 मई के बीच अलग-अलग इलाकों में यह मौसम सक्रिय रह सकता है। 14 मई को कुछ स्थानों पर बिजली के साथ बारिश संभव है। राहत की बात 18-19 मई से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

केलंग में न्यूनतम तापमान 2.6°C

लाहुल-स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version