Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढ़गवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को आधुनिक तकनीक से किया जाएगा अपग्रेड: Chandra Kumar

March 25, 2023

ढ़गवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को आधुनिक तकनीक से किया जाएगा अपग्रेड: Chandra Kumar

कांगड़ा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत हार में पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ज़िला स्तरीय जागरूकता शिविर में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में पशुपालन विभाग के सयुंक्त निदेशक(पालमपुर जोन) डॉ रवि प्रकाश, उपनिदेशक डॉ संजीव धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

क़ृषि मंत्री चन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए धर्मशाला के नज़दीक ढ़गवार स्थित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। प्रदेश में डेयरी फार्मिंग को आधुनिक तकनीक से विकसित करने के लिए विदेशी विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी। जिसके लिए शीघ्र ही उनके नेतृत्व में विभागीय टीम डेयरी फार्मिंग में विश्व मे अपनी पहचान बना चुके देशों का भ्रमण कर वहां की उच्च तकनीकों बारे जानकारी हासिल करेगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए गांवों में डेयरी फार्मिंग व्यवसाय को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पशुपालकों से दूध खरीदने के लिए विशेष प्रबन्ध करेगी। जिसके लिए गांवों में महिलाओं की समितियों का गठन कर उन्हें हर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इन समितियों का पूर्ण जिम्मा महिलाओं के पास रहेगा जो दुग्ध खरीद तथा इसके विपणन की सारी व्यवस्था का संचालन सुनिश्चित करेंगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए उनके पशुधन का घर पर ही उपचार मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार 44 मोबाइल वैनज़ की व्यवस्था करने जा रही है। इसके अतिरिक्त विभागीय मोबाइल एप्प भी तैयार की जा रही है जिसमें उस क्षेत्र के सभी पशु चिकित्सकों के मोबाइल नंबर अंकित होंगें। ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें