चुनाव में प्रदेशभर के विभिन्न वन वृत्तों से पहुंचे प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव में शिमला वन वृत्त से पूर्व राज्य महासचिव दिनेश शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने मंडी वन वृत्त के पवन ठाकुर को 71 मतों के अंतर से पराजित किया। राज्य अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में तीन उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए गए थे। इनमें वन्यप्राणी वन वृत्त से संतोष ठाकुर (उप वन राजिक), शिमला वन वृत्त से दिनेश कुमार (उप वन राजिक) और मंडी वन वृत्त से पवन ठाकुर (वन रक्षक) शामिल थे। हालांकि, बाद में संतोष ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शेष दो उम्मीदवारों के बीच सहमति नहीं बनने पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान करवाया गया।
Himachal News : दिनेश बने वन कर्मचारी महासंघ के नए अध्यक्ष, हंसराज राज्य महासचिव निर्वाचित

Dinesh Elected President of HP Forest Employees Federation : शिमला। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्यस्तरीय चुनाव में शिमला वन वृत्त के पूर्व राज्य महासचिव दिनेश शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। सोलन जिले के सुबाथू में हुए चुनाव में उन्होंने मंडी वन वृत्त के पवन ठाकुर को 71 मतों से पराजित किया। दिनेश शर्मा को 177, जबकि पवन ठाकुर को 106 मत मिले। वहीं, हंसराज को राज्य महासचिव और नायब सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।
मतदान में पूर्व राज्य महासचिव दिनेश शर्मा को 177 मत प्राप्त हुए, जबकि पवन ठाकुर के पक्ष में 106 मत पड़े। इस तरह दिनेश शर्मा ने 71 मतों से जीत हासिल कर महासंघ के नए राज्य अध्यक्ष का पद संभाला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिलासपुर वन वृत्त से हंसराज को राज्य महासचिव और नाहन वन वृत्त से नायब सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद मुख्य चुनाव प्रभारी दिनेश पॉल, वन मंडल अधिकारी (वन मुख्यालय) ने दिनेश शर्मा को विधिवत विजेता घोषित किया और उन्हें राज्य अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने प्रारंभिक रूप से राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया। मुख्य चुनाव प्रभारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
नवनिर्वाचित राज्य अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों की एकता, आपसी विश्वास और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को सभी के सहयोग से विभाग तथा प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। चुनाव के बाद उपस्थित कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
